मुख्यपृष्ठखबरेंयूपी में करारी हार के बाद भाजपा में अंदरूनी कलह चरम पर...

यूपी में करारी हार के बाद भाजपा में अंदरूनी कलह चरम पर पूर्व सांसद के खिलाफ नेहा त्रिपाठी ने खोला मोर्चा 

लगाए कई गंभीर आरोप
०२ साल से कर रहे शारीरिक शोषण
सामना संवाददाता / लखनऊ
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद अब अंदरूनी कलह भी सामने आने लगी है। कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुब्रत पाठक ने हमारे विद्रोहियों के साथ में मीटिंग की थी। नेहा त्रिपाठी ने कहा कि ये २ साल से मेरा मानसिक, शारीरिक और चारित्रिक शोषण करते आ रहे हैं। नेहा त्रिपाठी ने कहा कि रोज मुझे मानसिक तौर पर टॉर्चर किया जा रहा है और मेरे व परिवार के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस पूरे षड्यंत्र के पूरे सूत्रधार सुब्रत पाठक हैं। जिन्होंने हमारे गेस्ट हाउस को लेकर यह कहा कि हम भूमाफिया हैं। हमारी जितनी भी जमीन है ३५-४० बीघा से ज्यादा जमीन नहीं है। इतनी सी जमीन में हम भूमाफिया वैâसे हो जाते हैं।

हमारे परिवार के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र
नेहा त्रिपाठी ने राधा रानी गेस्ट हाउस को लेकर कहा कि आज इन्हें यह लग रहा है कि वह हमने सरकारी भूमि पर बनाया है। अवैध जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह उस समय क्यों नहीं लग रहा था, जब उसमें भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग हो रही थी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता और पति हम सबके खिलाफ हत्या का षड्यंत्र तक रचा जा चुका है। यह षड्यंत्र चुनाव के नतीजों के बाद ही रचा गया है। नेहा त्रिपाठी ने कहा कि इनके एक कार्यकर्ता जीतू त्रिपाठी ने मेरे ससुर को फोन किया और धमकी दी। नेहा त्रिपाठी ने कहा कि मैं सुब्रत पाठक के लिए काम नहीं करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ही काम करती हूं।

जिले में जो भी भ्रष्टाचार हो रहा है, जिला पंचायत में भ्रष्टाचार हो रहा है। मेरे पास काफी सबूत हैं। सही समय आने पर सारी चीजों का खुलासा होगा। इस मामले में आखिरी सांस तक लड़ती ही रहूंगी। उन्हें व उनके परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जिम्मेदार होंगे। छिबरामऊ क्षेत्र के चपुन्ना की रहने वाली हैं।
-नेहा त्रिपाठी,
महिला मोर्चा अध्यक्ष

अन्य समाचार