मुख्यपृष्ठअपराधतहकीकात : पति के लिए औलाद का सौदा!

तहकीकात : पति के लिए औलाद का सौदा!

फिरोज खान

अगर किसी महिला के जीवन में पति और औलाद में से किसी एक को चुनने की नौबत आ जाए तो इससे बड़ा मुश्किल वक्त उसके लिए और क्या हो सकता है। पति और औलाद के बीच बवंडर में फंसी मुंबई के माहिम में रहनेवाली एक महिला ने जो पैâसला लिया वो रोंगटे खड़े कर देनेवाला है।
गरीबी और तंगहाली के बीच जीवन बसर करनेवाली सुनीता (बदला हुआ नाम) का पति चोरी के इल्जाम में भायखला जेल में बंद था। सुनीता जब भी पति से मिलने के लिए जेल जाती वो जमानत के लिए पैसों का इंतजाम करने का उस पर दबाव बनाता। मुफलिसी में जीवन बसर करनेवाली उसी इलाके में रहनेवाली एक महिला के संपर्क में आई। महिला ने हमदर्दी जताते हुए सुनीता से कहा कि वो उसके लिए पैसों का इंतजाम करवा सकती है। महिला की बात सुन सुनीता ने पूछा वैâसे? इस पर महिला ने सुनीता से कहा कि उसे अपनी दो महीने की बेटी को बेचना होगा। बेटी को बेचने की बात सुनते ही सुनीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पैसों की खातिर अपने दिल के टुकड़े को बेचना उसे गवारा नहीं था, लेकिन पति को जेल से रिहा करवाना भी जरूरी था। अंतत: काफी सोचने के बाद सुनीता दिल पर पत्थर रख बेटी को एक लाख रुपए में बेचने को तैयार हो गई। सौदा तय होते ही महिला ५० हजार रुपए की गड्डी सुनीता के हाथों में थमाकर बच्ची को लेकर निकल गई। इसके बाद सुनीता जब बिना बच्ची के हाथों में नोटों की गड्डी लेकर घर पहुंची तो उसकी सास ने सवाल दागते हुए उससे पूछा, ‘बच्ची कहां है?’ लेकिन सुनीता खामोश रही। बार-बार पूछे जाने पर सुनीता ने कहा, ‘तुम्हारे बेटे के लिए मैंने अपनी बेटी को बेच दिया है।’ बहू की इस हरकत से नाराज सास माटुंगा पुलिस स्टेशन पहुंच गई। सास ने पुलिस को सारी बात बताई तो पुलिस दंग रह गई। सुनीता के जरिए पुलिस दलाल महिला तक जा पहुंची। दलाल महिला की गिरफ्तारी के बाद जो जानकारी मिली उससे पुलिस को पता चला कि मुंबई में बच्चा चोर महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। अब पुलिस ने एक-एक करके नौ महिलाओं को बच्चा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और सुनीता की बेटी को कर्नाटक से छुड़वाकर पुलिस मुंबई ले आई। कर्नाटक में पांच लाख रुपए में हुए सौदे के बाद जब पुलिस ने सुनीता की बेटी को उसे वापस दिया तो सुनीता बेटी को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रो पड़ी।

अन्य समाचार