मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनातहकीकात : पति का कत्ल कर हनीमून मनाने पहुंची मुस्कान!

तहकीकात : पति का कत्ल कर हनीमून मनाने पहुंची मुस्कान!

फिरोज खान

सौरभ और मुस्कान की मुलाकात सन् २०१५ में हुई और ये मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों ने २०१६ में शादी कर ली। दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी बीत रही थी और दोनों को एक बेटी है। सौरभ मर्चेंट नेवी में अफसर था और लंबे समय तक समुद्र में रहने के कारण मुस्कान बेटी के साथ अकेले ही रहती थी। पति की दूरी अकेलापन झेल रही मुस्कान की दोस्ती २०१९ में साहिल नामक व्यक्ति से हो जाती है। दोस्ती धीरे-धीरे खतरनाक मोहब्बत में तब्दील हो गई। मुस्कान का जन्मदिन २५ फरवरी को था। उसी दिन दोनों ने सौरभ का कत्ल करने की साजिश रची। सौरभ लंदन से मेरठ आया था, लेकिन वह खौफनाक साजिश से बेखबर था। ४ मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को बड़े प्यार से खाना खिलाया। खाने में कई स्वादिष्ट व्यंजन थे। पत्नी की सेवा से सौरभ काफी खुश था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिन व्यंजनों को वह मजे लेकर खा रहा है, उसमें बेहोशी की दवा मिली हुई है। सौरभ जैसे ही अपने कमरे में सोया, वैसे ही मुस्कान ने साहिल को बुला लिया। मौका पाकर साहिल ने सौरभ पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। नशे की दवा का असर कम होने के कारण अपने ऊपर हमला होते ही वह होश में आ गया। उसने पूरी ताकत से लड़ने की कोशिश की, लेकिन मोहब्बत में अंधी हो चुकी मुस्कान साहिल की मदद कर रही थी। साहिल सौरभ पर बेतहाशा चाकू से हमला किए जा रहा था। सौरभ बेबस होकर पत्नी की बेवफाई पर रो रहा था। घर में चारों तरफ खून ही खून हो गया और सौरभ ने दम तोड़ दिया। लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने एक प्लास्टिक का ड्रम खरीदा और सौरभ के लाश के टुकड़े कर उसी ड्रम में भरकर उसके ऊपर सीमेंट डालकर उसे ठोस कब्र में बदल दिया। सौरभ को ठिकाने लगाने के बाद मुस्कान और साहिल मनाली हनीमून मनाने निकल गए। मुस्कान को लगा कि उसकी दरिंदगी साजिश छुपी रहेगी, लेकिन एक गलती ने उसे बेनकाब कर दिया। उसने अपनी करतूत की जानकारी अपनी मां से बता दी यह सोचकर कि शायद मां उसे बचाने के लिए उसकी मदद करेगी, लेकिन मां ने बेटी की घिनौनी हरकत की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद मुस्कान और साहिल सलाखों के पीछे पहुंच गए।

अन्य समाचार