मुख्यपृष्ठग्लैमरजैक्सन का जैकपॉट

जैक्सन का जैकपॉट

आप यहां बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा में ही उलझे हुए हैं और वहां हॉलीवुड की एमी जैक्सन ने जैकपॉट मार दिया है। असल में एमी भी शादी करने जा रही हैं और उन्होंने अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें जारी कर दी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें जैकपॉट वाली बात क्या है? तो हुजूर बात यह है कि एमी ‘लिव इन’ रिलेशनशिप यानी बिना शादी के किसी और के साथ रह रही थीं और अब शादी किसी और के साथ करने जा रही हैं। बोले तो डबल स्ट्राइक। मजे की बात यह है कि एमी के पास एक ५ साल का बच्चा भी है जो उन्हें ‘लिव इन’ में रहने के दौरान हुआ था। यानी अब एमी अपने पति के घर अपने प्रेमी के बच्चे के साथ जाएंगी। है न, मजेदार बात। मगर यह हॉलीवुड है दोस्तों और यहां सब कुछ चलता है। सोनाक्षी ने तो जो अपनी पसंद का दूल्हा ढूंढा है, सुनने में यही आ रहा है कि उनके पापा, मामा और भाई वगैरह खुश नहीं हैं। ऐसे में सोनाक्षी तो यही सोच रही होंगी कि काश मैं भी हॉलीवुड में होती तो डबल क्या ट्रिपल जैकपॉट भी लगनी मुश्किल नहीं थी।

अन्य समाचार