अब ऐसा क्या हुआ कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को अपनी शूटिंग को आनन-फानन में पैकअप करके मुंबई वापस लौटना पड़ा? तो चलिए हम बताते हैं। असल में जैकलीन की मां किम फर्नांडिस की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है और वह फिलहाल आईसीयू में हैं। बताया जाता है कि जैसे ही आउटडोर में शूटिंग कर रही जैकलीन को खबर मिली वे शूटिंग छोड़कर अपनी मां और परिवार से मिलने मुंबई चल पड़ीं। इससे पहले साल २०२२ में भी किम को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी। तब स्ट्रोक आने के बाद उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि जैकलीन की मां किम बहरीन के मनामा में रहती हैं। फिलहाल वे बेटी से मिलने मुंबई आई हुई हैं।