मुख्यपृष्ठनए समाचारजन आरोग्य के रु. ८८९ करोड़ बाकी ८ माह से मिले नहीं!......

जन आरोग्य के रु. ८८९ करोड़ बाकी ८ माह से मिले नहीं!… मरीजों का प्रभावित हो रहा है इलाज

धीरेंद्र उपाध्याय / मुंबई
मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का झटका राज्य की महात्मा फुले जनआरोग्य योजना को लगा है, क्योंकि ईडी २.० ने राज्य में विभिन्न अस्पतालों के ८८९ करोड़ रुपए बकाया कर दिया है। योजना में शामिल इन अस्पतालों को पिछले आठ महीनों से बकाए का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में जन आरोग्य योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों पर इसका प्रभाव पड़ने लगा है और उनका इलाज प्रभावित हो रहा है। बताया गया है कि यह बकाया लाडली बहन योजना के चलते हुआ है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री और राज्य की महात्मा फुले जनआरोग्य योजना के माध्यम से मरीजों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। इसके पैसे सरकार द्वारा संबंधित अस्पतालों को दिए जाते हैं, लेकिन पिछले आठ महीनों से राज्य के किसी भी अस्पताल को इस इलाज के पैसे सरकार ने नहीं दिए हैं। इस कारण मरीजों के इलाज पर प्रभाव पड़ रहा है। दूसरी तरफ कई अस्पताल भी बकाया राशि न मिलने की वजह से चिंतित हैं। यही कारण है कि कुछ हद तक इलाज करते समय भी लापरवाही बरते जाने के मामले सामने आ रहे हैं।
इस तरह जिलावार है बकाया
सूत्रों के मुताबिक, नगर में ५५ करोड़, अकोला में १९.३७ करोड़, अमरावती में २५.२२ करोड़, बीड में १०.४६ करोड़, भंडारा में २ करोड़, बुलढाणा में १२.८२ करोड़, चंद्रपूर में ३.६५ करोड़, छत्रपति संभाजीनगर में ७७.२६ करोड़, धाराशिव में ४.१८ करोड़, धुले में २५.१८ करोड़, गडचिरौली में ३६ लाख, गोंदिया में ३.८२ करोड़, हिंगोली में १.२१ करोड़, जलगांव में २८.६३ करोड़, जालना में १७.१३ करोड़, कोल्हापुर में ५३.२९ करोड़, लातूर में १३.४६ करोड़, मुंबई और उपनगर में ६८.२९ करोड़, नागपुर में ५५.४७ करोड़, नांदेड में २१.६९ करोड़, नंदुरबार में २.८७ करोड़, नासिक में ९०.७४ करोड़, पालघर में ३.३० करोड़, परभणी में २.७५ करोड़, पुणे में ६५.५४ करोड़, रायगड में १४.४७ करोड़, रत्नागिरी में १०.५६ करोड़, सांगली में ३५.८० करोड़, सातारा में २५.४१ करोड़, सिंधुदुर्ग में ३.०२ करोड़, सोलापुर में ४२.५० करोड़, ठाणे में ५६.६२ करोड़, वर्धा में २१.८७ करोड़, वाशिम में ७.७८ करोड़ और यवतमाल में ७.४१ करोड़ रुपए समेत राज्यभर के सभी अस्पतालों के कुल ८८९.९७ करोड़ रुपए बकाया है।

 

अन्य समाचार