मैच नंबर ३३ में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए १६३ रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने १८.१ ओवर्स में हासिल कर लिया। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में ये सात मैचों में तीसरी जीत रही। टारगेट का पीछा करते हुए इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रोहित लय में लग रहे थे, हालांकि वो अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए। रोहित ने ३ छक्के की मदद से १६ बॉल पर २६ रन बनाए। विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए ५२ रनों की तूफानी पार्टनरशिप की। इंडियंस का चौथा विकेट विल जैक्स के रूप में गिरा, जैक्स ने ३ चौके और २ छक्के की मदद से २६ बॉल पर ३६ रन बनाए। इसके पहले उन्होंने बॉलिंग करते हुए हैदराबाद के दो महत्वपूर्ण विकेट उड़ाए थे। तो हुआ न जैक्स का डबल धमाल!