मुख्यपृष्ठनए समाचारएमपी में जंगलराज ... महिला से दुष्कर्म पर चुप क्यों हैं मोदी?

एमपी में जंगलराज … महिला से दुष्कर्म पर चुप क्यों हैं मोदी?

कांग्रेस ने साधा पीएम पर निशाना
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन में सड़क के किनारे एक महिला से दुष्कर्म मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘कोलकाता में बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ बीजेपी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। एमपी में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया…पीएम मोदी चुप क्यों हैं? मध्य प्रदेश में `जंगल राज’ है।’
बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिनदहाड़े फुटपाथ पर एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पहले महिला को शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इस घटना को वीडियो में वैâद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहर के कोयला फाटक क्षेत्र का है। आरोपी ने एक महिला को शादी का झांसा देकर पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद शराब दुकान के पास ही दिनदहाड़े फुटपाथ पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी और मौके से फरार हो गया। हद तो तब हो गई,, जब महिला के साथ फुटपाथ पर दुष्कर्म हो रहा था और लोग इस घटना को रोकने के बजाय वीडियो में वैâद कर रहे थे। किसी ने भी आरोपी को रोका नहीं, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

अन्य समाचार