मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिप्रख्यात मंच संचालिका नृत्यांगना नीता बाजपेयी को कला शिरोमणि सम्मान

प्रख्यात मंच संचालिका नृत्यांगना नीता बाजपेयी को कला शिरोमणि सम्मान

सामना संवाददाता / मुंबई

अगर चलना हो साथ, तो अपना हाथ बढ़ा दीजिए, हो अगर प्रेम तो फिर मुस्कुरा दीजिए। हरदम मुस्कुराने वाली, अपनी कला और मखमली आवाज से श्रोताओं को भाव-विभोर करने वाली प्रख्यात मंच संचालिका नीता बाजपेयी को अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच की ओर से शुक्रवार, २८ मार्च को आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें कला-शिरोमणि राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। बता दें कि नीता बाजपेयी ख्याति प्राप्त भरतनाट्यम की नृत्य विशारद् नृत्यांगना भी हैं, साथ ही वे प्रख्यात संस्था आशीर्वाद की कार्यक्रम प्रमुख हैं। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ, प्रयागराज, अमदाबाद, इंदौर, राजस्थान, लखनऊ, झांसी, जोधपुर, नई मुंबई व देशभर से आए साहित्यकार, वैज्ञानिक, योगाचार्य, लेखक को भी विभिन्न श्रेणियों में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए मंच द्वारा सम्मानित किया गया। नीता बाजपेयी ने देश-विदेश में मंच संचालन कर एक अलग पहचान बनाई हैं। सम्मान समारोह में प्रोफेसर दयानंद तिवारी, अनिल गलगली, कवयित्री प्रमिला शर्मा आदि नामचीन विभूतियां उपस्थित रहीं। अग्निशिखा मंच की अध्यक्ष डॉ. अलका पांडेय ने नई मुंबई की नगरसेविका सयानी शिंदे की मौजूदगी में नीता बाजपेयी को स्मृतिचिह्न देकर उनका सम्मान पत्र पढ़ा गया। सभी ने नीता बाजपेयी के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमार जैन ने किया।

अन्य समाचार