मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकाव्य सृजन की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

काव्य सृजन की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

सामना संवाददाता / मुंबई

रा.सा.सा.व सांस्कृतिक न्यास काव्य सृजन की 133वीं मासिक काव्य गोष्ठी डॉ. प्रमोद पल्लवित की अध्यक्षता में ऐरो एकाडमी सफेदपुल साकीनाका मुंबई में अविस्मरणीय रूप से संपन्न हुई| संचालन संगठन मंत्री माताप्रसाद शर्मा ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ किया| ऐरो एकाडमी की मुखिया रीमा यादव की उपस्थिति आयोजन को और सुंदर बना दिया|
यह आयोजन अविस्मरणीय इसलिए रहा कि हमारे दो मार्गदर्शक हौंसिला प्रसाद “अन्वेषी” व मोतीलाल बजाज तकनीक के सहारे अपना काव्य पाठ उपस्थित सभागार में लोगों के सम्मुख प्रस्तुत किया| इनकी जीजीविसा को नमन है| उपस्थित कवियों में पं. जमदग्निपुरी, कल्पेश यादव, “आत्मिक”श्रीधर मिश्र, सजनलाल यादव, आनंद पाण्डेय”केवल, “डॉ प्रमोद पल्लवित, माताप्रसाद शर्मा, रीमा यादव, कु.स्नेहा शर्मा ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर आयोजन को सफल बनाया|
पं.जमदग्निपुरी के मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित लोगों ने सरस्वती का पूजन किया| कल्पेश यादव ने वंदना की| आभार आत्मिक ने प्रकट किया| अध्यक्षीय उद्वोधन में पल्लवित ने सभी कवियों की विधिवत समीक्षा की और उत्साहवर्धन किया|

अन्य समाचार