मुख्यपृष्ठनए समाचारक्या हुआ तेरा वादा... यूपी में अपराधी नहीं कानून व्यवस्था ‘पाताल' में!...

क्या हुआ तेरा वादा… यूपी में अपराधी नहीं कानून व्यवस्था ‘पाताल’ में! …तीन हत्याओं से दहला लखनऊ 

सूबे में लगातार बढ़ रही हैं वारदात 

सामना संवाददाता / लखनऊ 
‘यूपी में जो कानून व्यवस्था बिगाड़ेगा, वह धरती पर नहीं पाताल में जाएगा’, मुजफ्फरनगर की एक रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में ऐसा कहा था। लेकिन वर्तमान में तस्वीर ठीक इसके विपरीत है। योगी के नाक के नीचे वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। लखनऊ में तीन हत्याओं से सनसनी पैâल गई है। बताया जाता है कि एक हिस्ट्रीशीटर ने जमीन के लिए अपनों का ही खून कर दिया। हिस्ट्रीशीटर ने अपने कुछ साथियों के साथ चचेरे भाई के घर पहुंचकर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि जब इस घटना को अंजाम दिया गया तो मौके पर भूमि की पैमाइश करने के लिए राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी। एक साथ तीन लोगों की हत्या से क्षेत्र में दहशत पैâल गई। जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या है पूरा मामला
घटना यूपी के लखनऊ में स्थित मलिहाबाद के गांव मोहम्मदनगर की है। यहां जमीन के विवाद के चलते हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान का फरीद खान से विवाद चल रहा था। फरीद रिश्ते में लल्लन का दामाद था। जिस जमीन का विवाद चल रहा है। घटना वाले दिन जमीन की पैमाइश करने को लेकर राजस्व की टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और मामला झगड़ा तक पहुंच गया। इसके बाद लल्लन के बेटे ने फायरिंग शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मुख्य आरोपी लल्लन खान उर्फ गब्बर खान जो कि एक हिस्ट्रीशीटर है, पहली गोली चलाता है। इसके बाद एक शख्स जमीन पर गिर पड़ता है। इसके तुरंत बाद लल्लन का बेटा सिराज अपने बाप के हाथ से गन खुद थाम लेता है। घर के दरवाजे पर जाकर दूसरी गोली चलाता है। इसके बाद भी वो नहीं रुकता है और तीसरी गोली से अपना तीसरा शिकार करता है। इस तरह दोनों बाप-बेटे मौके पर तीन लाशें बिछाने के बाद अपनी थार गाड़ी को लेकर तेजी से फरार हो जाते हैं। फराज द्वारा चलाई गई गोली पहले मुनीर (५५) को लगी, फिर उसने १५ वर्षीय बच्ची को भी गोली मार दी। बीचबचाव करने पहुंची फरीद की पत्नी फरहीन (३५) पर भी फराज ने गोली चला दिया।

मुख्य आरोपी है हिस्ट्रीशीटर
बताया जाता है कि मर्डर केस का मुख्य आरोपी लल्लन खान है। उसकी उम्र ७० साल है। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। वो अपने दौर का छंटा हुआ बदमाश रह चुका है। ८० के दशक में उसकी तूती बोलती थी। वो घोड़े से चलता था और खुद को गब्बर सिंह कहलाना पसंद करता था। साल १९८५ में उसके घर कई हथियार बरामद हुए थे।

अन्य समाचार