मुख्यपृष्ठनए समाचार‘अत्याचारी सरकार’ को सत्ता से हटाएंगी ‘लाडली’ बहनें ... महंगाई की चक्की...

‘अत्याचारी सरकार’ को सत्ता से हटाएंगी ‘लाडली’ बहनें … महंगाई की चक्की में पिस रहीं गृहणियों का यलगार …नाना पटोले ने भाजपा पर बोला जमकर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
महंगाई से परेशान गृहिणियों की तकलीफें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन भाजपा और शिंदे की गद्दार सरकार केवल १,५०० रुपए देकर उन्हें राहत देने के नाम पर दिखावा कर रही है। केवल पैसे देकर महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा सकता। कांग्रेस सरकार ने पिता की संपत्ति में बेटियों का हिस्सा सुनिश्चित कर महिलाओं का सम्मान किया है। आज राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर है।
राज्य की ६७ हजार महिलाएं लापता हैं और सरकार से सवाल करने पर कोई जवाब नहीं मिलता। महिलाओं पर अत्याचार और अन्याय बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की बहनें इस सरकार को माफ नहीं करेंगी। वे दुर्गा का अवतार लेकर भाजपा की अत्याचारी सरकार को सत्ता से हटाएंगी। ऐसा दावा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है।
भंडारा विधानसभा क्षेत्र से महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवार पूजा गणेश ठक्कर और अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र से मविआ उम्मीदवार दिलीप वामन बनसोड के नामांकन के दौरान आयोजित रैली में पटोले बोल रहे थे। इस अवसर पर सांसद डॉ. प्रशांत पडोले सहित आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

नाना पटोले ने कहा कि बदलापुर में भाजपा के एक स्कूल में ३-४ साल की छोटी बच्चियों पर अत्याचार हुआ। लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध किया, फिर भी स्कूल संचालकों पर कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के दखल के बाद स्कूल संचालकों को गिरफ्तार किया गया। भाजपा की महायुति सरकार महिलाओं को न्याय नहीं दे पाई। महाविकास आघाड़ी की सरकार आने पर महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जाएगा।

अन्य समाचार