मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस की गिरफ्त में लेडी ड्रग डॉन! ...हवाई रास्ते से देशभर में...

पुलिस की गिरफ्त में लेडी ड्रग डॉन! …हवाई रास्ते से देशभर में करती थी तस्करी

-मुंबई के ३७ और बंगलुरु के २२ चक्कर लगा चुकी थी महिला
-एयरपोर्ट कर्मचारियों की मिलीभगत से करती थी स्मगलिंग
फिरोज खान / मुंबई
पुलिस ने एक ऐसी लेडी डॉन को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई महीनों से बेखौफ होकर पूरे देश में हवाई रास्ते से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही थी। लेडी डॉन ने सबसे ज्यादा मुंबई और बंगलुरु में ट्रिप मारकर बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई की है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गयी लेडी डॉन ने मुंबई में ३७ और बंगलुरु में हवाई जहाज के जरिए ट्रिप लगाई और ड्रग्स की खेप पहुंचाने का काम किया। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला मुंबई के बड़े तस्करों के संपर्क में थी और उन्हें ड्रग्स सप्लाई करने का काम करती था। नाइजीरियाई महिलाओं को ३७ किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत ७५ करोड़ रुपए है। मंगलुरु पुलिस के मुताबिक, ३१ वर्षीय बाम्बा फैंटा और ३० वर्षीय अबीगैल एडोनिस नामक दो महिलाओं को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे दिल्ली से हवाई अड्डे पर उतरीं और उनके पास ट्रॉली बैग में एमडीएमए रखा हुआ था। उनके पास से चार मोबाइल फोन, पासपोर्ट बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गयी महिलाएं दिल्ली में रहती थीं और पूरे भारत में एमडीएमए की तस्करी कर सप्लाई करती थीं। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ड्रग्स की स्मगलिंग के लिए हवाई मार्गों का इस्तेमाल किया और सबसे ज्यादा मुंबई में तकरीबन ३७ और बेंगलुरु की २२ यात्राएं कीं। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गयी फैंटा साल २०२० में बिजनेस वीजा पर भारत आई थी, जबकि एडोनिस २०१६ से देश में रह रही है। दोनों महिलाएं पिछले १-२ साल से ड्रग्स कार्टेल में शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गयी महिलाओं की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ६ महीने पहले हुई थी। पुलिस ने मंगलुरु में हैदर अली नामक व्यक्ति को ड्रग्स के साथ पकड़ा था। उसी ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे ड्रग्स स्मगलिंग की जानकारी दी थी। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी पीटर नामक एक नाइजीरियाई नागरिक तक पहुंचे थे, जिसे बेंगलुरु में ६ किलोग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया था। पीटर ने ड्रग्स लेडी डॉन के बारे में जानकारी दी।

अन्य समाचार