मुख्यपृष्ठनए समाचारदेर से लेकिन उचित चयन -शरद पवार

देर से लेकिन उचित चयन -शरद पवार

सामना संवाददाता / मुंबई
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर घोषणा भी कर दी गई है। इसके बाद देशभर से उनका अभिनंदन किया जा रहा है। राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने भी अभिनंदन करते हुए खेद जताया कि ‘भारतरत्न’ के लिए घोषित हुए दोनों नाम बहुत ही उचित हैं, लेकिन थोड़ी देर हुई। लेकिन उचित चयन है। इन शब्दों का इस्तेमाल करके शरद पवार ने एक तरह से भाजपा की चुटकी ली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है और कानून हाथ में लेनेवाले आजाद घूम रहे हैं।
पुणे में मीडिया से बातचीत करते हुए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारतरत्न’ घोषित किया गया है। दोनों के नाम बहुत उपयुक्त हैं। आडवाणी कई वर्षों तक देश की संसद में रहे। भाजपा नेता, सांसद, मंत्री के तौर पर उन्होंने आदर्श कार्य कर रहे हैं। थोड़ी देर हो गई, लेकिन सही विकल्प है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और लालकृष्ण आडवाणी कई वर्षों तक संसद में थे। वे कभी पराजित नहीं हुए, जब रथ यात्रा निकाले थे, तब एक बार मतभेद हो गया था। उन्हें सम्मान मिला है, अब वे इस पर संतोष व्यक्त करते हैं। उनकी पार्टी में क्या हुआ, इसकी गहराई में वह नहीं जाते।

अन्य समाचार