मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र :  कैमरे के लिए की जा रही खुदाई...

संपादक के नाम पत्र :  कैमरे के लिए की जा रही खुदाई बनी परेशानी

उल्हासनगर में भूमिगत गटर के नाम पर पूरे शहर की सड़कें खोदी जा रही हैं। इसी बीच उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगे, इसके लिए वैâमरा लगाने का काम शुरू हो गया है। अच्छी-खासी सड़कें खोदकर केबल डाला जा हा है। वैâमरा ठेकेदार के द्वारा सड़क खोदते समय लोगों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क खोदने के बाद केबल डालने हैं। उसके बाद जिस जगह पर खुदाई हुई है, उसकी मरम्मत की जरूरत है। जो काम युद्ध स्तर पर होना चाहिए, वह काम कछुआ गति से चल रहा है। पोल कब खड़ा होगा, वैâमरा कब तक लगेगा कहना कठिन है। प्रशासन को चाहिए सड़क खोदने के बाद खोदी गई सड़क की तुरंत मरम्मत करे। उल्हासनगर की सड़कों की खुदाई के चलते कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं।
-महेंद्र यादव, उल्हासनगर

अन्य समाचार