सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के वर्ष 2024-25 का पुरस्कार समारोह मंगलवार, 18 मार्च को आयोजित किया गया है। बांद्रा स्थित रंगशारदा शारदा सभागृह में शाम 5.30 से आयोजित समारोह में 2 अखिल भारतीय जीवन गौरव, 8 राज्य स्तरीय जीवन गौरव और हिंदी साहित्य की 14 विधाओं में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ये पुरस्कार सांस्कृतिक कार्य, माहिती एवं तंत्रज्ञान मंत्री तथा अकादमी के अध्यक्ष एड. आशीष शेलार की अध्यक्षता में प्रदान किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा घोषित पुरस्कारों को 18 मार्च 2025 की शाम 6 बजे बांद्रा-पश्चिम स्थित रंगशारदा सभागृह में प्रदान किया जाएगा। समारोह में विशिष्ट गणमान्यों की उपस्थिति में अकादमी के अध्यक्ष और सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशीष शेलार एवं विशेष अतिथि कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के हाथों पुरस्कृत विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। अकादमी के मार्गदर्शक, पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे अकादमी समिति के साथ कार्यक्रम-समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हिंदी-समाज को आगे आने का निवेदन किया है।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान के अकादमी के सभी सदस्यों, बड़ी संख्या में साहित्यकारों, पत्रकारों, पुरस्कार मूर्ति एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा हिंदी सेवियों की उपस्थित रहेगी।