मुख्यपृष्ठखबरेंऐरोली में होगा महाराष्ट्र का पहला बड़ा स्क्रैप यार्ड! ...प्रति वर्ष ५०...

ऐरोली में होगा महाराष्ट्र का पहला बड़ा स्क्रैप यार्ड! …प्रति वर्ष ५० हजार वाहनों को स्व्रैâप करने की होगी क्षमता

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई मनपा ने मुंबई में पुरानी और प्रदूषण पैâलाने वाली कारों के निपटान के लिए एक नया भंगार यार्ड (स्व्रैâप यार्ड) विकसित करने का निर्णय लिया है। इस स्व्रैâप यार्ड के लिए ऐरोली जकात नाका की जगह मुंबई मनपा द्वारा लगभग तय कर ली गई है। मुंबई मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक से डेढ़ महीने में इच्छुक कंपनियों से ‘रुचि के प्रस्ताव’ आमंत्रित किए जाएंगे। इस नए स्क्रैप यार्ड के माध्यम से हर साल लगभग ५०,००० वाहनों को स्व्रैâप किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र का पहला बड़ा स्व्रैâप यार्ड होगा।
फिलहाल मुंबई में ४३ लाख से ज्यादा गाड़ियां चलती हैं। पिछले १० वर्षों में वाहनों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है और प्रतिदिन सैकड़ों नए वाहन आरटीओ में पंजीकृत हो रहे हैं। हर साल १० से १२ प्रतिशत नए वाहनों के पंजीकृत होने से पार्किंग की समस्या गंभीर हो गयी है। इसके अलावा ट्रैफिक जाम, प्रदूषण आदि जैसी समस्याएं भी गंभीर रूप लेने लगी हैं। सड़क के किनारे कई गाड़ियां सालों से पड़ी हुई हैं। इनके मालिक सालों तक सामने नहीं आते। ये यातायात को भी बाधित करते हैं। अगर इन गाड़ियों पर कोई दावा करने नहीं आता तो उन गाड़ियों को जब्त कर लिया जाता है। इन वाहनों को जब्त कर मुंबई मनपा के गोदाम में रखा गया है, इसके बाद भी वाहन मालिक से दोबारा संपर्क किया जाता है। यदि कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो स्क्रैप डीलरों के माध्यम से वाहनों को स्व्रैâप किया जाता है।
‘स्क्रैपेज पॉलिसी २०२३’ अपनाएगी मनपा
इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले कई पुराने वाहन भी प्रदूषण का कारण बनते हैं। इन वाहनों को दोबारा सड़क पर आने से रोकने और सड़क किनारे खड़े वाहनों को स्व्रैâप करने के लिए मुंबई मनपा राज्य सरकार की ‘स्व्रैâपेज पॉलिसी २०२३’ अपनाने जा रही है। इस नीति के दिशानिर्देशों के अनुसार, मनपा मुंबई में पुरानी कारों के निपटान के लिए नए स्व्रैâप यार्ड विकसित करने पर काम कर रही है। पिछले कुछ महीनों से मनपा स्व्रैâप यार्ड के लिए जगह तलाश रही थी। हालांकि, अब बंद हो चुके ऐरोली जकात नाका की साइट को लगभग सील कर दिया गया है। यह राज्य सरकार की जगह है और इसे मुंबई मनपा को पट्टे पर दिया गया है। इसलिए बताया गया कि राज्य सरकार से चर्चा कर इस जगह का मालिकाना हक और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। ऐरोली जकात नाका से पहले मनपा ने स्व्रैâप यार्ड के लिए चेंबूर में एक जगह की तलाश की थी, लेकिन पहाड़ी इलाका होने के कारण वहां स्क्रैप यार्ड बनाना संभव नहीं था। आखिरकार, मुंबई पार्विंâग अथॉरिटी ने ऐरोली जकात नाका की जगह चुनी। अधिकारी ने बताया कि स्क्रैप यार्ड का काम १० साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। प्रत्येक वाहन से मनपा को राजस्व मिलेगा और फिलहाल इस पर काम चल रहा है।

अन्य समाचार