मुख्यपृष्ठग्लैमरमलाइका की धमकी

मलाइका की धमकी

अर्जुन कपूर से अलगाव के बाद डांस शो ‘हिप हॉप इंडिया’ में एक १६ वर्षीय लड़के को डांट लगाने के बाद चर्चा में आर्इं मलाइका अरोरा ने शो में डांस कर रहे लड़के को धमकाते हुए कहा कि वो उसकी मम्मी को फोन करेंगी। दरअसल, शो के दूसरे सीजन को जज कर रहीं मलाइका का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया जब शो में डांस कर रहा एक १६ वर्षीय लड़का उनकी ओर देखते हुए न केवल डांस कर रहा था, बल्कि डांस करते हुए उसने मलाइका को आंख भी मारी। अपने बेटे संग वर्जिनिटी पर खुलकर बात करनेवाली मलाइका को उस लड़के की हरकत इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने उसकी क्लास लगाते हुए उससे कहा कि वो उसकी मम्मी को फोन करेंगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘वह सही कह रही हैं…मलाइका उसकी मां से उम्र में बड़ी हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘बढ़िया ओवरएक्टिंग।’ एक और ने लिखा, ‘अर्जुन कपूर भी तुमसे १२ साल छोटा है।’

अन्य समाचार