मुख्यपृष्ठग्लैमरखतरों से खेलेंगी मल्लिका

खतरों से खेलेंगी मल्लिका

बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा मल्लिका शेरावत अब खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं। मल्लिका को साल २००४ में रिलीज हुई ‘मर्डर’ फिल्म से रातोंरात शोहरत मिली थी। इसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया तो ब्रेक भी लिया। उन्होंने २०२४ में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से कमबैक किया। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी १५’ में नजर आ सकती हैं। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिका को पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी १५’ का ऑफर दिया गया था, लेकिन पहले के कुछ कमिटमेंट के कारण वो इसमें हिस्सा नहीं ले पाई थीं। हालांकि, इस साल उनकी तरफ से चीजें पॉजिटिव दिख रही हैं।

अन्य समाचार