सामना संवाददाता / मुंबई
दि ग्राम टुडे, उत्तर भारतीय समाज के गौरव कहे जाने वाले, उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे 96 वर्षीय मिठाई लाल सिंह का निधन हो गया है। वे वर्षों से समाजहित के विविध कार्यों में योगदान दे रहे थे। उनके निधन से समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
दि प्रताप को-ऑपरेटिव बैंक के संस्थापक, महाराणा प्रताप सेवा मंडल के अध्यक्ष, दयानंद वेदिक विद्यालय एंड जूनियर कॉलेज मुलुंड, माटुंगा और चारकोप के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यों और व्यक्तित्व से संस्था आज शीर्ष स्थान पर है। अदम्य इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच रखने वाले मिठाईलाल सिंह ने हमेशा उत्तर भारतीय समाज को संगठित और मजबूत करने का काम किया। सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखने वाले मिठाईलाल सिंह, गांधीवादी परंपरा के रूप में देखे जाते थे। संघर्षों से उन्होंने कभी हार नहीं मानी है।