मुख्यपृष्ठनए समाचारपुराने झगड़े से नाराज होकर महिला से छेड़छाड़! ...तीन गिरफ्तार

पुराने झगड़े से नाराज होकर महिला से छेड़छाड़! …तीन गिरफ्तार

 

सामना संवाददाता / भिवंडी

भिवंडी में पुराने झगड़े से आक्रोशित 6 लोगों ने आपस में मिलकर एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ न सिर्फ गाली-गलौज व मारपीट की, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी किया। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च को रात करीब 9:30 बजे स्थानीय संगमपाड़ा इलाके में स्थित बबन चश्मावाली चाल में रहनेवाली का बड़ा लड़का आदर्श पार्क में गया था। जबकि उसका छोटा लड़का गौतम घर पर ही था। इसी दरम्यान छह लोग पुराने झगड़े को लेकर महिला के घर में घुस गए और महिला के साथ गालीगलौज व मारपीट करने के साथ उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में महिला की शिकायत पर निजामपुर पुलिस ने छह लोगों पर आईपीसी की धारा 354 सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य को सीआरपीसी कलम 41(अ)(1) के तहत समजपत्र दिया है। मामले की आगे की जांच पीएसआई एस.एन.मोटे कर रहे है।

अन्य समाचार