मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंडे भाई-बहन पालकमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं! ...सकल मराठा समाज की...

मुंडे भाई-बहन पालकमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं! …सकल मराठा समाज की चेतवानी … २६ जनवरी को नहीं करने देंगे ध्वजारोहण

सामना संवाददाता / मुंबई
सकल मराठा समाज ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे नांदेड़ को बीड जैसा नहीं बनाना चाहते हैं इसलिए धनंजय मुंडे और पंकजा मुंडे को पालकमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। अगर सरकार मराठा समाज के विरोध को दरकिनार कर मुंडे भाई-बहन को पालकमंत्री नियुक्त करती है तो २६ जनवरी को उन्हें ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाएगा। यह चेतावनी मराठा समाज ने दी है।
मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की अमानवीय हत्या के खिलाफ नांदेड़ में कल आक्रोश मोर्चा निकाला जाना था। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर मकोका लगने के बाद इस मोर्चे को स्थगित कर दिया गया। मराठा आंदोलक श्याम पाटील वडजे ने यह जानकारी दी।
बता दें कि बीड जिले में इंसानी जान की कीमत जैसे खत्म होती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों में बड़ी घटनाएं हुई हैं। मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की बर्बर हत्या के बाद आष्टी में पुराने विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों पर हमला किया गया। इसमें दो भाइयों की हत्या कर उनके शव सड़क पर फेंक दिए गए, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज जारी है।
इसके अवादा कंपनी के एक कर्मचारी के केज में चांदनी बार के सामने मृत अवस्था में मिलने से सनसनी पैâल गई है। अंबाजोगाई में कल एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अवैध कट्टे से घर में घुसकर गोली चला दी। निशाना चूक जाने के कारण किसी को चोट नहीं आई। यह घटना जिले में अवैध हथियारों की उपलब्धता पर फिर से सवाल खड़े करती है।

अन्य समाचार