मुख्यपृष्ठनए समाचारदेशमुख हत्याकाड में पुलिस पर मुंडे का दबाव! ... मुंडे, बालाजी समेत...

देशमुख हत्याकाड में पुलिस पर मुंडे का दबाव! … मुंडे, बालाजी समेत १० को सह-आरोपी बनाया जाए

दमानिया ने लगाया लालसिंह राजपुरोहित पर भी गंभीर आरोप
सामना संवाददाता / मुंबई
बीड जिले के मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में धनंजय मुंडे, बालाजी तांडले और अन्य १० लोगों को भी सह-आरोपी बनाने की मांग वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने की। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में पुलिस पर मुंडे का दबाव था। इसके कई सबूत अब सामने आए हैं। साथ ही आरोप पत्र में किसी भी पुलिसकर्मी का जवाब नहीं होने का आरोप भी उन्होंने लगाया है। आरोपी के दोस्त को साथ लेकर आरोपी की तलाश करने के पुलिस के पत्र पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। इसके साथ ही कांदिवली के लाल सिंह राजपुरोहित पर भी दमानिया ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
संतोष देशमुख की हत्या के पीछे आवादा कंपनी से मांगी गई वसूली ही कारण थी, यह बात अब सामने आई है। यह सारा मामला धनंजय मुंडे को पता था। उनके सातपुडा स्थित बंगले में आवादा कंपनीr के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी। इस बैठक में दो पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। यह सारी जानकारी आरोप पत्र में शामिल नहीं की गई है। इस तरह का आरोप भी दमानिया ने लगाते हुए कहा है कि हत्या के बाद आरोपी को बचाने की पूरी कोशिश की गई। इसके लिए धनंजय मुंडे का पुलिस पर दबाव था।
क्या धनंजय मुंडे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं सीएम?
अंजलि दमानिया ने सवाल किया है कि मुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस क्या धनंजय मुंडे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? इस मामले में कार्रवाई करने की बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कह रहे हैं। हालांकि, फिर भी उस दृष्टिकोण से कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।
उज्ज्वल निकम से भी करेंगी अनुरोध
अंजलि दमानिया ने धनंजय मुंडे को आरोपी बनाने की मांग की है। साथ ही अब इस संदर्भ में सारी जानकारी न्यायिक समिति और सरकारी वकील एड. उज्ज्वल निकम को देंगी। इसलिए अब इस सारी जानकारी का उल्लेख इस मामले की पहली सुनवाई में ही उज्ज्वल निकम को करना चाहिए।

अन्य समाचार