मुख्यपृष्ठनए समाचारमनपा प्रशासन कर रहा है लोगों की जान से खिलवाड़ ...पूर्व महापौर...

मनपा प्रशासन कर रहा है लोगों की जान से खिलवाड़ …पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर का आरोप

राजेश जायसवाल / मुंबई
मनपा के केईएम अस्पताल के मरीजों के रिपोर्ट कार्ड को रद्दी में बेच दिया गया है। अब इसका नाश्ते का प्लेट बनाकर लोगों के हाथों में थमा दिया गया है। इससे रोग पैâल सकते हैं। मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने इस मामले को उजागर करते हुए कहा है कि मनपा प्रशासन लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस मामले को लेकर विपक्ष काफी आक्रामक हो गया है। इस कारनामे में शामिल संबंधित अधिकारी को मनपा से बाहर करने की मांग उठाई गई है।
बता दें कि मुंबई के मनपा अस्पतालों में दूर-दूर से विभिन्न प्रकार की बीमारियों के मरीज इलाज कराने आते हैं। इलाज के लिए उनकी रिपोर्ट तैयार की जाती है। इन रिपोर्ट कार्ड में उनकी बीमारी का लेखा-जोखा होता है, जिसे सार्वजानिक नहीं किया जा सकता। मरीज के डिस्चार्ज के बाद ये रिपोर्ट कार्ड उनके सगे-संबंधियों को ही दिया जाना चाहिए और उनकी एक फाइल अस्पताल में रिकार्ड के तौर पर संभाल कर रख दिए जाते हैं। लेकिन यहां मनपा की उदासीनता के चलते ये बाहर बाजार में आ गए और वो भी प्लेट के रूप में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य के मुखिया एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में इस तरह की हैरान कर देने वाली यह घटना सामने आने के बाद पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर और श्रद्धा जाधव केईएम अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मामले की जानकारी ली और चेतावनी दी कि इस तरह के क्रियाकलाप मुंबई में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग दफ्तर नहीं आते, जो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते, उन्हें घर बैठा देना चाहिए।
पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि यह मामला अब अदालत में जाएगा। इस मामले में सोमवार को जनहित याचिका दायर की जाएगी। बहरहाल, इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस मामले में छह लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अन्य समाचार