मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबादेवी मंदिर में 30 मार्च से नवरात्रि उत्सव

मुंबादेवी मंदिर में 30 मार्च से नवरात्रि उत्सव

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

मुंबई के प्रसिद्ध देवी मंदिर मुंबादेवी में 30 मार्च से चैत्र नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। मुंबादेवी मंदिर के प्रबंधक हेमंत जाधव के अनुसार, 30 मार्च रविवार को गुढ़ी पाडवा से चैत्र नवरात्र उत्सव शुरू होगा। सुबह 9 बज कर 20 मिनट पर घट स्थापना के साथ नवरात्र उत्सव शुरू हो जाएगा। बुधवार 2 अप्रैल को पंचमी है। उस दिन शाम को मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शनिवार 5 अप्रैल को दुर्गाष्टमी है। रविवार 6 अप्रैल को राम नवमी हवन तथा नवचंडी यज्ञ होगा। सुबह 10 बज कर 30 मिनट से हवन प्रारंभ होगा, जो शाम तक चलेगा। पांच साढ़े पांच बजे तक पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर धूप से बचने के लिए मुंबादेवी परिसर में मंडप बनाया गया है। देवी भक्तों के लिए ठंडे पानी तथा शरबत की व्यवस्था की गई है। वरीष्ठ नागरिक एवं गर्भवती महिलाओं के लिए दर्शन की अलग से व्यवस्था की गई है।

अन्य समाचार