मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनानजर दौड़ाना सीखो।

नजर दौड़ाना सीखो।

जरा नजर दौड़ाना सीखो।
अपनी अकल लगाना सीखो।।
नर्क यहां जो फैल गया है।
जल्दी उसे हटाना सीखो।।
कम से कम अपने लोगों में।
सत्य वचन बतियाना सीखो।।
राह कठिन है मान रहा हूं।
लेकिन जोर लगाना सीखो ।।
रुकने से बेहतर चलना है।
चलते-चलते गाना सीखो।।
देखो मंजिल चमक रही है।
भारी दौड़ लगाना सीखो।।
नकल मारना ठीक नहीं है।
मौलिक प्रश्न उठाना सीखो।।
बुद्धि हमें आदेश दे रही।
हरदम तर्क लगाना सीखो।।
देश हमें आशीष दे रहा।
मन में मंगल गाना सीखो।।
जीवन रक्षक हर विचार को ।
दुनिया में फैलाना सीखो।।
सदा परस्पर प्रेम बढ़ाकर।
सुख सुविधा को पाना सीखो।।
जरा नजर दौड़ाना सीखो।
अपनी अकल लगाना सीखो।।
-अन्वेषी

अन्य समाचार