मुख्यपृष्ठनए समाचारघाती सीएम के शहर में ‘निर्भया’ कांड... छुट्टा घूम रही है रेपिस्टों...

घाती सीएम के शहर में ‘निर्भया’ कांड… छुट्टा घूम रही है रेपिस्टों की फौज!

-ठाणे पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप

-१२ दिन बाद भी नहीं पकड़े गए ३ बलात्कारी

सामना संवाददाता / ठाणे

१२ साल पहले दिल्ली में हुए ‘निर्भया’ गैंगरेप कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद कानून कड़े किए गए पर अपराधियों के मिजाज में कोई बदलाव नहीं आया है। अब महाराष्ट्र के घाती सीएम के ठाणे शहर में भी एक ऐसा ही ‘निर्भया कांड’ सामने आया है। हैरानी की बात है कि ठाणे में इस गैंगरेप को हुए १२ दिन बीत चुके हैं पर अभी तक पुलिस के चंगुल से दूर रेपिस्टों की फौज छुट्टा घूम रही है। एक महिला के साथ ३ आरोपियों ने गैंगरेप करने के बाद महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। अब स्थानीय लोग ठाणे पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
गैंगरेप हुआ या नहीं, पता नहीं!

देश में आज भी महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र और राज्य दोनों जगह डबल इंजिन की सरकार है और कानून-व्यवस्था की हालत तार-तार हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिंदे के ठाणे शहर में एक दर्दनाक बलात्कार कांड सामने आया है और १२ दिन बाद भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बारे में कलवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक उत्तेकर ने बताया कि यह मामला संगीन है इसलिए इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकते। फिलहाल यह मामला सही है या फर्जी है, इसकी जांच भी चल रही है। इस बारे में ऐसी चर्चा है कि आरोपी सत्तापक्ष का करीबी है और उसे संरक्षण दिया जा रहा है इसलिए पुलिस जांच का बहाना बनाकर हाथ नहीं लगा रही है।
ठाणे के विटावा में रहनेवाली ३५ वर्षीय महिला के घर पर पहुंचे दो फर्जी मनपा कर्मचारी समेत ३ लोगों ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं इस कृत्य में शामिल उसके पति को आरोपियों ने बाकायदा वीडियो कॉल पर घटना का दृश्य भी दिखाया। दूसरी तरफ बताया गया है कि इनमें से एक आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही हौ। यही कारण है कि आरोपी पुलिस के पहुंच से दूर हैं। विटावा में यह महिला अपने १२ साल के बेटे के साथ रहती है। पास ही उसका सौंदर्य प्रसाधन की दुकान भी है। महिला ने साल २०१९ में मुख्य आरोपी से फ्लैट खरीदा था। हालांकि, उस समय आरोपी ने फ्लैट का टैक्स और लाइट बिल बाद में ट्रांसफर करने का वादा किया था। छह साल गुजर जाने के बाद भी वह टालमटोल करते रहा और आज तक टैक्स और लाइट बिल महिला के नाम पर नहीं किया। इस बीच गत ३० मई को दोपहर डेढ़ बजे आरोपी दो अन्य को घर ले आया और उन्हें मनपाकर्मी बताते हुए फ्लैट का माप लेने की बात कही। इसके बाद तीनों कमरे में आ गए और महिला से चाय बनाने को कहा। महिला किचन में चाय बनाने के लिए गई। इस बीच किचन में पहुंचकर एक आरोपी ने महिला के दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने एक पाउडर उसके मुंह में डाल दिया। फिर तीनों ने बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद इस खेल में शामिल महिला के पति को तीनों ने वीडियो कॉल करके पूरा दृश्य दिखाया।
तीन दिनों तक थी बेहोश
महिला की सहेली जब उसके घर पहुंची तो उसे इस अवस्था में देख सन्न रह गई। उसने बिना देर किए पीड़िता को कलवा अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर दिया। इस बीच वह करीब तीन दिनों तक बेहोशी की हालात में रही। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसने पुलिस को अपना बयान दिया।
गृहमंत्री से मदद की गुहार
पीड़िता ने गृहमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। उसने दिए अपने ज्ञापन में कहा है कि इस घटना ने मेरे जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है, जबकि बलात्कारी वारदात को अंजाम देने के बावजूद खुलेआम समाज में घूम रहे हैं। उन्हें पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

अन्य समाचार