मुख्यपृष्ठनए समाचारनितेश राणे दे रहे उन्मादी बयान ...कब दर्ज होगा देशद्रोह का मामला?

नितेश राणे दे रहे उन्मादी बयान …कब दर्ज होगा देशद्रोह का मामला?

– नागपुर दंगा मामले में गुप्तचर विभाग फेल
– सीएम को गृहमंत्री पद से दे देना चाहिए इस्तीफा – कांग्रेस ने की मांग
सामना संवाददाता / मुंबई
नागपुर शहर एक शांतिप्रिय शहर है। यहां आज तक हिंदू और मुस्लिम दोनों शांतिपूर्ण तरीके से रहते आए हैं। राम नवमी और ताजुद्दीनबाबा के उरुस में दोनों समुदाय के लोग उत्साह से भाग लेते हैं। ऐसे शहर में धार्मिक दंगे वैâसे हो सकते हैं। इसके बाद भी नागपुर में दंगे होते हैं। इस दंगे की जानकारी न होना यह सरकार की विफलता है। जब यह दंगा होनेवाला था तो पुलिस का गुप्तचर विभाग क्या कर रहा था। अगर पुलिस पर ही हमले हो रहे हैं तो गृहमंत्री पद पर फडणवीस वैâसे बने रह सकते हैं, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
इस तरह की मांग कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढ़े ने की। साथ ही उन्होंने सवाल उठते हुए यह भी कहा कि मंत्री रितेश राणे धार्मिक तनाव पैदा करनेवाले बयान दे रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला कब दर्ज होगा? तिलक भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अतुल लोंढ़े ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने औरंगजेब के शासन और देवेंद्र फडणवीस के शासन की तुलना की, लेकिन इसके विपरीत सपकाल पर अत्यंत निम्न स्तर की आलोचना की जा रही है। हर्षवर्धन सपकाल की जीभ काट दो, आंखें फोड़ दो, जैसे उकसाने वाले बयान राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए हैं। यह अत्यंत निंदनीय है। शिंदे ने इस तरह के भड़काऊ भाषण दिए हैं, ताकि सपकाल पर हमला हो। लोंढ़े ने कहा कि हर्षवर्धन सपकाल पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग करनेवाले एकनाथ शिंदे ने जब प्रशांत कोरटकर और राहुल सोलापुरकर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया था, तब उन्होंने साधारण निंदा तक नहीं की थी। लगातार धार्मिक तनाव पैदा करनेवाले, भड़काऊ भाषण देनेवाले मंत्री नितेश राणे पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की हिम्मत एकनाथ शिंदे में है क्या?

अन्य समाचार