मुख्यपृष्ठनए समाचारभंगेड़ी हैं नीतीश कुमार ...भांग पीकर महिलाओं को करते हैं बेइज्जत ...राबड़ी...

भंगेड़ी हैं नीतीश कुमार …भांग पीकर महिलाओं को करते हैं बेइज्जत …राबड़ी देवी ने सीएम पर बोला करारा हमला

सामना संवाददाता / पटना
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार सदन में भांग पीकर आते हैं। महिलाओं को अंट-शंट बोलते हैं और महिलाओं को बेइज्जत करते हैं। राबड़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि साल २००५ से पहले महिला कपड़ा नहीं पहनती थी।
राबड़ी ने कहा कि नीतीश को देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया था। उनके आस-पास के लोग जो कहते हैं, वो वही बोलते हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य और बीजेपी के कुछ नेता उनसे ऐसी बातें कहने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद राजद के दर्जनों विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि उनके पीछे पांच लोग लगे हुए हैं। वही लोग जो बोलते हैं, नीतीश कुमार केवल वही करते हैं। इन पांच लोगों में राबड़ी ने संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, ललन सिंह हैं जो उनका कान भरते हैं। इसी वजह से नीतीश कुमार महिलाओं को बेइज्जत करते हैं।

अन्य समाचार