सामना संवाददाता / मुंबई
दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदलने की मांग लगातार हो रही है। छावा फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद मुगलों को लेकर लोगों के मन में एक आक्रोश दिखाई देने लगा है। इसी आक्रोश में दिल्ली के शिवप्रेमी युवाओं ने आंदोलन करते हुए अकबर रोड नाम वाले फलक पर न केवल कालिख पोत दी, बल्कि इस मार्ग का नामकरण भी छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से कर दिया है। शुक्रवार को छावा फिल्म को देखकर घर लौटते समय अकबर रोड स्थित दिल्ली के मुगलकालीन मार्ग का नाम बदलने के लिए युवाओं ने आंदोलन किया।
बता दें कि फिल्म छावा देखने के बाद उसने दिल्ली में अकबर रोड के बोर्ड पर पेशाब किया तो बाबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख भी पोती। दक्ष ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर इन साइन बोर्ड्स पर छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर चिपकाए और दूध से उनका अभिषेक किया। इस दौरान उसके साथ मौजूद कुछ युवकों ने नारेबाजी भी की और नारे भी लगाए। धमकी देते हुए कहा कि यदि इन सड़कों का नाम नहीं बदला गया तो बोर्ड उखाड़कर ले जाएंगे।