मुख्यपृष्ठटॉप समाचारअब घड़ी पर घिरे सलमान खान! ...राम जन्मभूमि वॉच पहनने पर घमासान

अब घड़ी पर घिरे सलमान खान! …राम जन्मभूमि वॉच पहनने पर घमासान

-बौखलाए मौलानाओं ने दे डाली नसीहत
-उलेमा बोले-अभिनेताओं का कोई दीन धर्म नहीं
सामना संवाददाता / मुंबई
अभिनेता सलमान खान का विवादों से पुराना नाता रहा है या यूं कहें कि विवाद सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ता है। सलमान और विवाद का जैसे चोली दामन का साथ हो गया है। इस बार विवाद सलमान की घड़ी को लेकर है, क्योंकि उन्होंने भगवान राम जन्मभूमि के चित्रवाली घड़ी पहन रखी है। ऐसी स्थिति में सलमान खान एक बार फिर मुश्किल में घिर गए हैं। सलमान खान की घड़ी को लेकर देशभर के मौलाना बौखला गए हैं और कितनों ने सख्त लहजे में उन्हें नसीहत तक दे डाली। कुछ मौलानाओं ने सलमान को यहां तक कह डाला कि शरीयत के खिलाफ काम करना बंद करो और फौरन घड़ी उतार दो।
असल में सलमान खान राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन घड़ी पहने नजर आए थे, जिसमें भगवान राम, हनुमान समेत कई देवी-देवताओं की तस्वीरें हैं। जब से सलमान द्वारा इस तरह की घड़ी पहनी हुई तस्वीरें सामने आई हैं, तब से कुछ मौलवी तमतमाए हुए हैं। इतना ही नहीं, इसके घड़ी के डायल पर जय श्रीराम का शिलालेख भी लिखा हुआ है। इस तरह की घड़ी पहनना सलमान के पैंâस को तो काफी पसंद आया, लेकिन कुछ लोगों को एक्टर की ये घड़ी पहनना रास नहीं आ रहा है। इसे लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी भड़क गए हैं। उन्होंने सलमान की इस घड़ी को लेकर इस्लाम विरोधी तक बता दिया है। उन्होंने इसे शरिया के खिलाफ और ‘पाप’ बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं, मौलाना रजवी ने बाकायदा एक वीडियो जारी कर सलमान खान से इस घड़ी को उतारने की अपील भी की है। रजवी के अनुसार, शरिया में किसी भी मुसलमान को गैर-मुसलमानों के धार्मिक प्रतीकों, इमारतों या मंदिरों का प्रचार करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने सलमान को याद दिलाया कि वह मुसलमान हैं और उन्हें इस्लामी नियमों का पालन करना चाहिए।

मुफ्ती इमरान कादरी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सलमान ने जो घड़ी पहनी उसे उन्होंने देखी नहीं है, लेकिन ऐसी कोई सच्चाई है तो वह शरीयतन मनाई है और अगर ताजीम के मकसद से पहनी है तो वह कुप्रâ है। इसी तरह दूसरे एक और उलेमा का कहना है कि अभिनेताओं का कोई दीन धर्म नहीं होता है। वे अपने दुनियावी फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना मुनासिब नहीं है।

अन्य समाचार