मुख्यपृष्ठटॉप समाचारअब पूरी भाजपा कांग्रेसयुक्त हो जाएगी! छत्रपति संभाजीनगर में उद्धव ठाकरे का...

अब पूरी भाजपा कांग्रेसयुक्त हो जाएगी! छत्रपति संभाजीनगर में उद्धव ठाकरे का जनसंवाद

सामना संवाददाता / मुंबई
चुनाव आयोग के तौर पर जो ट्रिब्यूनल बैठा हुआ है, उसने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस को चोरों के हाथों में दे दिया। अब कांग्रेस को भी अशोक चव्हाण के हाथों में देते हैं क्या, ये देखते हैं। जल्द ही भाजपा का अध्यक्ष भी कांग्रेस से आया हुआ नेता होगा। इस तरह का तंज शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद किया। भाजपा किराए के लोगों को पार्टी में लेकर निष्ठावानों के सिर पर बिठा रही है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा का नारा कांग्रेस मुक्त भारत था, अब उनकी ही स्थिति कांग्रेस युक्त भाजपा होगी।
उद्धव ठाकरे ने कल छत्रपति संभाजीनगर लोकसभा क्षेत्र का जोरदार जनसंवाद दौरा किया। उन्होंने गंगापुर, वैजापुर, कन्नड़ और छत्रपति संभाजीनगर शहर में लोगों से संवाद साधा। जनसंवाद में तूफानी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

भाजपा किराए के लोगों को दल में शामिल करके निष्ठावानों के सिर पर बिठा रही है, जल्द ही भाजपा का अध्यक्ष भी कांग्रेस से आया हुआ नेता होगा।

किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं। उनके घरों में सत्ताधारियों को गालियां दी जा रही हैं। किसानों को किसी तरह की गारंटी नहीं है। रोजी-रोटी की गारंटी नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचारियों भ्रष्टाचार करो और भाजपा में आओ हम तुम्हें विधायक-सांसद, मंत्री-मुख्यमंत्री करेंगे, यह मोदी गारंटी है। इस तरह का जोरदार हमला उद्धव ठाकरे ने किया। उद्धव ठाकरे ने खेद जताते हुए कहा कि किसान रोजाना आत्महत्या कर रहे हैं। उनके घरों में सत्ताधारियों को गालियां दी जा रही हैं। लेकिन उनकी तरफ कौन देख रहा है, हर व्यक्ति अपना-अपना देख रहे हैं। जिस समय जनसंवाद यात्रा चल रही थी, उसी समय कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के इस्तीफे की खबर आई। ऐसी भी चर्चा है कि चव्हाण भाजपा में शामिल होंगे। इसका जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने भाजपा की जोड़-तोड़ और दमनकारी राजनीति पर जोरदार प्रहार किया। अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इस पर उद्धव ठाकरे ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले हर दिन जुर्माना लगा रहे हैं, लेकिन कोई मेंढ़क नहीं आ रहा है। उन्होंने खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि उन्हें मेंढक किराए पर लेने पड़ रहे हैं। अबकी बार इतना पार, उतना पार यह भाजपा कह रही है फिर जोड़-तोड़ क्यों करते हो? इस तरह का सवाल उठाकर उद्धव ठाकरे ने जोरदार हमला करते हुए कहा कि भाजपा चार सौ नहीं, बल्कि ४० भी पार नहीं कर सकेगी। इसीलिए भाजपा ने नीतिश कुमार, अशोक चव्हाण, अजीतदादा, घातियों को पार्टी में शामिल किया। ऐसा उद्धव ठाकरे ने कहा।
राज्यसभा की उम्मीदवारी या आदर्श घोटाला
अशोक चव्हाण कल-परसों तक महाविकास आघाड़ी की बैठकों में सीटों के बंटवारे में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे। उद्धव ठाकरे ने हैरानी जताई कि आज अचानक क्या हो गया। माना जा रहा है कि चव्हाण को राज्यसभा सीट की पेशकस की जा रही है, यह भी कहा जा रहा है कि `आदर्श’ घोटाले को छुपाने के लिए वे भाजपा में शामिल हुए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ७०,००० करोड़ रुपए के सिंचन घोटाले का आरोप लगने के बाद अजीत पवार १० दिन के भीतर ही भाजपा में शामिल हो गए।

अन्य समाचार