मुख्यपृष्ठअपराध51 लाख से अधिक गुटखे के साथ एक गिरफ्तार...दो फरार

51 लाख से अधिक गुटखे के साथ एक गिरफ्तार…दो फरार

राधेश्याम सिंह / विरार

मुंबई-अमदाबाद महामार्ग से नायगांव पुलिस ने 50 लाख से अधिक का प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, बाकी दो आरोपी फरार हैं। महाराष्ट्र शासन ने प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) पर बैन लगाया हुआ है। इसके बावजूद
प्रतिबंधित पदार्थ की विक्री बिना रोक-टोक के धड़ल्ले से कर रहे हैं। नायगांव पुलिस ने मुंबई अमदाबाद महामार्ग बापाने नायगाव-पूर्व से एक आयशर टैंपो (एमएच 04/एलक्यू 9820) में प्रतिबंधित प्रदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आयशर टैंपो से विभिन्न प्रकार के अवैध गुटखा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 51, 20, 460 रुपए गुटखा और 10,00,000 रुपए का आयशर टैंपो जप्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टैंपो चालक 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुटखा मालिक और आयशर टैंपो मालिक फरार बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ नायगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 123, 223, 274, 275 तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 की धारा 26, 26 (2), 27 के तहत शिकायत दर्ज करके आगे की जांच नायगांव पुलिस कर रही है।

अन्य समाचार