सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर भाजपा का युवा मोर्चा इन दिनों उत्साहित है। मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जनपद के २६ मंडलों में बूथ स्तर तक ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की आवश्यकता और महत्व के विषय में लोगों को जागरूक करने की मुहिम में जुट गए हैं। एक तरफ मोर्चा के कार्यकर्ता मंडल के अंतर्गत आने वाले बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर आगामी चुनावों की व्यूह रचना तैयार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जनपद के पांच विधानसभाओं में मोटर साइकिल रैली के माध्यम से मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का विधिवत प्रचार-प्रसार कर रही है। भाजपा की आगामी योजनाओं में शुमार इस महत्वपूर्ण अभियानों की कमान खुद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने संभाल रखी है। वह लगातार मंडल और विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। वहीं विधानसभाक्षेत्र स्तर पर कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त हैं। इसौली विधानसभा में शौर्यवर्द्धन सिंह व कादीपुर में सर्वेश मिश्र के नेतृत्व में बाइक रैली निकली। अन्य विधानसभाओं में अगले दिन गौरव मौर्य, अभिनव सिंह व अंकुर तिवारी के संयोजन में रैली का कार्यक्रम होना है। इसी प्रकार एक देश-एक चुनाव कार्यक्रम अंश द्विवेदी, सुधांशु सिंह, सचिन पांडे, सर्वेश मिश्र, शानू सिंह, आकाश शर्मा, अमोद सिंह, ऋषभ वर्मा आदि विधान सभा क्षेत्रवार लगाए गए हैं।