प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म `इश्कजादे’ ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। धर्म की दीवार को लांघती हुई प्रेम कहानी को दर्शाने वाली इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और इस फिल्म से एक्ट्रेस दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रही थीं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म को देखते हुए दर्शकों ने अंदाजा लगाया था कि वह भी अपनी बड़ी बहन के नक्शे कदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में काफी आगे जाएंगी, हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। बैक-टू-बैक दो फिल्मों की सफलता से परिणीति का बॉलीवुड करियर रफ्तार पकड़ ही रही थी कि उनकी तीसरी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी। हालांकि, साल २०१७ में एक्ट्रेस मशहूर प्रâेंचाइजी `गोलमाल अगेन’ का हिस्सा रही थीं। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और ये परिणीति के करियर की इकलौती ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसका मतलब यह हुआ है कि एक्ट्रेस के १३ साल के बॉलीवुड करियर में वे अब तक केवल एक ही ब्लॉकबस्टर दे पाई हैं…!