अमिताभ श्रीवास्तव
नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसाने वाला लव गुरु आखिरकार पकड़ा गया। उसे जिंदगीभर के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। जैसी करनी वैसी भरनी। इन कुकृत्यों से कौन है जो बच पाया है। एक न एक दिन पाप का घड़ा भरना ही है। इंसान आखिर क्यों नहीं समझता कि यह पाप ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। अब देखिए न, गुजरात में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने ५२ साल के ‘लव गुरु’ को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अपने हथियार के रूप में धोखे से उसने झूठ का जाल बुना, प्यार का दिखावा करते हुए अपनी असली पहचान छिपाई। एक शिकारी की तरह अपने शिकार को फुसलाकर उसने उसे गुमराह किया, जिससे गुरु-शिष्य के रिश्ते की मूल भावना को धोखा मिला और उसे आजीवन जेल में रहने की सजा सुना दी। इस खतरनाक ‘लव गुरु’ का नाम है धवल त्रिवेदी, जिसे अपनी छात्रा से बलात्कार करने और शादी का वादा करके उसे गर्भवती करने के आरोप में अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। त्रिवेदी को तीन छात्राओं के साथ भागने और बलात्कार करने का दोषी ठहराया गया था। इससे पहले भी एक मामले में वह राजकोट जिले के पदधारी से दो नाबालिग छात्राओं के साथ भाग गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
लौट आई टेनिस स्टार!
खूबसूरत टेनिस स्टार लौट आई हैं। भले ही वो खेले नहीं, लेकिन खेल की पल-पल की खबर देंगी। पूर्व टेनिस स्टार वैâमिला जियोर्जी अब एक रिपोर्टर के रूप में पहचानी जाएंगी। ३३ वर्षीय इतालवी खिलाड़ी ने पिछले वर्ष मई में टेनिस से संन्यास की पुष्टि की थी। जियोर्जी ने अपना रैकेट लटकाने का निर्णय ऐसे समय में लिया था, जब उन पर फ्लोरेंस के निकट वैâलेंजानो में स्थित एक विला का छह महीने का किराया बकाया होने का दावा किया गया था। ऐसा कहा गया कि वह कर अधिकारियों से बचने की कोशिश कर रही थी, जिसका उसने खंडन किया है। पूर्व विश्व वरीयता प्राप्त २६ वर्षीय खिलाड़ी अब अमेरिका में बस चुकी हैं, उन्होंने यहां अधोवस्त्र मॉडलिंग का काम भी किया है। इस सप्ताह वह अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एटीपी २५० इवेंट में एक रिपोर्टर के रूप में उपस्थित होकर टेनिस में लौट आई हैं। उन्हें देखकर उनके प्रशंसकों में खुशी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छठी वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन बाएज के साथ बातचीत की एक क्लिप पोस्ट की है। दिलचस्प यह था कि पिछले अक्टूबर में जियोर्जी पर उसके इतालवी विला के मकान मालिक ने किराया चुकाए बिना भागने का आरोप लगाया था।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)