अमिताभ श्रीवास्तव
एक अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी को एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है, दिलचस्प यह कि उसने बचने के लिए कहा था कि वह एक समलैंगिक है, ऐसा नहीं कर सकता। युगांडा का ३२ वर्षीय विंगर फिलिप पारियो ने ग्लासगो में २०१४ के राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था। इसके बाद वो वापस अपने देश नहीं गया क्योंकि उसने बताया कि वो एक समलैंगिक है और इस कारण उसे अफ्रीका में अपमानित किया जाएगा। मगर चालाक इतना कि बाद में उसने कार्डिफ में एक गर्लफ्रेंड बना ली, इसके बावजूद उसने एक दूसरी महिला के साथ बलात्कार किया। अदालत में सुनवाई के दौरान पता चला कि वेल्श की राजधानी में पारियो ने अपने फ्लैट में उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद उसने महिला को यौन व्यवहार के लिए मजबूर किया। पहले तो पारियो ने बलात्कार से इनकार किया और कहा कि वो ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि वो एक समलैंगिक है। मगर कार्डिफ क्राउन कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे न केवल दोषी पाया गया, बल्कि उसने कबूल भी लिया कि बलात्कार किया था। लिहाजा, उसे साढ़े चार साल के जेल की सजा सुनाई गई है।
नाइट फोन कॉल
का राज
पहला वन डे टीम इंडिया ने जीता। मगर इस जीत के पीछे जिस बल्लेबाज का हाथ है वो टीम में ही नहीं था। वो तो रात में फिल्म देखकर चिल कर रहा था, मगर एक फोन कॉल आया और उसने नक्शा बदल दिया। नाइट फोन कॉल का रहस्य खुद बैटर ने खोला। जी हां, इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर वनडे में श्रेयस अय्यर नहीं खेलने वाले थे। वह एक रात पहले मूवी देखकर चिल कर रहे थे, मगर तब अचानक कप्तान रोहित शर्मा का कॉल आया और कहा कि विराट कोहली चोटिल हैं, तुम शायद कल खेल सकते हो। फिर क्या श्रेयस अय्यर ने मूवी नाइट वैंâसिल कर मैदान पर धूम-धड़ाका मचाने की तैयारी शुरू कर दी। २४९ रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अय्यर ने ३६ गेंदों पर ९ चौकों और २ गगनचुंबी छक्कों की मदद से ५९ रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने रोहित शर्मा के साथ हुई इस लेट नाइट फोन कॉल का खुलासा किया। अय्यर ने कहा, मुझे पहला मैच नहीं खेलना था। जैसा कि हम सभी जानते हैं, दुर्भाग्य से विराट चोटिल हो गए और फिर मुझे मौका मिला। लेकिन मैंने खुद को तैयार रखा था। मुझे पता था कि किसी भी समय मुझे खेलने का मौका मिल सकता है और पिछले साल एशिया कप के दौरान मेरे साथ यही हुआ था। मैं चोटिल हो गया और कोई और आया और उसने शतक बना दिया।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)