मुख्यपृष्ठनए समाचारपहलगाम हमला : मुंब्रा में जुमा नमाज के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध...

पहलगाम हमला : मुंब्रा में जुमा नमाज के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध सड़कों पर उतरे लोग…पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

अनवारूल हक खान / मुंब्रा

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में आज डॉ. जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में मुंब्रा में विभिन्न मस्जिदों के बाहर जुमा नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी  हाथों में काले झंडे और तिरंगा उठा रखे थे और “पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
कश्मीर के पहलगाम इलाके में आतंकवादियों के कायराना हमले में 26 लोग मारे गए हैं। इस हमले के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शमीम खान और शानू पठान की अपील पर हजारों मुंब्रा निवासी अपनी तीव्र भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सड़कों पर उतर आए। शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद हजारों लोग मस्जिदों के बाहर एकत्र हुए। वहां विरोध प्रदर्शन करने के बाद इस अवसर पर शमीम खान ने भी सड़क जाम कर दिया।
इस अवसर पर आमदार डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पहलगाम में हुए नरसंहार के लिए जितने भी आतंकवादी जिम्मेदार हैं, केंद्र सरकार भी समान रूप से जिम्मेदार है। आतंकवादियों की हिट लिस्ट में शामिल इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति क्यों कमजोर थी? डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने पूछा, ‘‘यहां सेना के जवान कहां थे?’’ उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों की शवयात्रा देखकर देश के हर घर में आंसू छलक आए। वहीं मुंब्रा के लोगों ने भी गहरा दु:ख प्रकट किया है और नमाज के बाद हर नाके-नुक्कड पर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शमीम खान ने कहा कि भारतीय नागरिक इस कृत्य को करने वाले आतंकवादियों को कभी माफ नहीं करेंगे। यह घटना प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की लापरवाही के कारण हुई है। जिन आतंकवादियों ने हमारे भाइयों को गोली मारी है। उन्होंने यह भी मांग की कि उन्हें सड़क पर गोली मार दी जाए। यहां आंदोलन में कई मौलाना भी शामिल हुए। मौलाना ईमरान नजमी ने कहा कि निहत्थे नागरिकों का खून बहाने वाले मुसलमान तो क्या इंसान ही नहीं हैं। हम इस बार घटना की कडी़ निंदा करते हैं।

अन्य समाचार