मुख्यपृष्ठसमाचारपुलिस के पीछे पुलिस...सिपाही पर विनयभंग का मामला दर्ज, सिपाही फरार

पुलिस के पीछे पुलिस…सिपाही पर विनयभंग का मामला दर्ज, सिपाही फरार

-इसी मामले में एक सिपाही गिरफ्तार हो चुका है!

जय सिंह / मुंबई

ठाणे नगर पुलिस ने छात्रा के साथ हुए बलात्कार मामले में एक सिपाही के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की है, जो सिपाही फरार है, जबकि इसी सिपाही के मित्र सिपाही को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। सिपाही ने बीएमएस की छात्रा के साथ बलात्कार किया था तो सिपाही का मित्र उसी छात्रा को सेक्स का निमंत्रण देता था!
बता दें कि बीएमएस की 20 वर्षीया छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में ठाणे नगर पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार किया है। यह ठाणे पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट (एमटी) विभाग में ड्राइवर है। छात्रा, सिपाही, उसका साथी और महिला सिपाही ठाणे (पश्चिम) के कलवा स्थित जवाहर वाचनालय में एक्स्ट्रा पढ़ाई करने के लिए जाते थे। यहीं सिपाही ने छात्रा और सिपाही की दोस्ती करवाई थी। बाद में सिपाही ने छात्रा के साथ तीन दफा बलात्कार किया।
सिपाही ने 20 दिसंबर 2023 को छात्रा को बताया कि जरूरी काम से वह अपने मूल गांव जलगांव जा रहा है। उसकी अनुपस्थिति में उसकी मौसी का बेटा व दोस्त सिपाही उसका ख्याल रखेगा। सिपाही ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर एक्सचेंज करवा दिया।
सिपाही का दोस्त कलवा, ठाणे में रहता है। 25 और 26 दिसंबर 2023 को उसने छात्रा को एसएमएस कर अपने घर आने के लिए कहा। छात्रा ने पूछा कि उसके घर क्यों आना है और क्या काम है। इस पर उसने कहा कि सेक्स करेंगे। उसने बताया कि उसकी सोसायटी के दरवाजे हमेशा बंद रहते हैं। डरने की कोई बात नहीं। एक घंटे के लिए आ जा, सिर्फ सेक्स करेंगे, फिर चली जाना।
उधर दूसरा सिपाही छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर, पुलिस का रोब दिखाकर तीन बार बलात्कार कर चुका था। छात्रा गहरे सदमे में थी। परिवार से विचार-विमर्श कर 27 फरवरी 2024 को उसने सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन), 506 (2) के तहत एफआईआर (नंबर 272/2024) दर्ज करा दी थी। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार किया हुआ है और अभी भी वह पुलिस हिरासत में है। इस बीच छात्रा को याद आया कि सिपाही का दोस्त भी उसके साथ छेड़खानी कर चुका है, साथ ही सेक्स का ऑफर कर चुका है। 8 मार्च 2024 को उसने ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में ही उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए) के तहत एफआईआर (नंबर 296/2024) दर्ज करा दी। अपराध दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तार सिपाही का दोस्त फरार है। पुलिस इस सिपाही की तलाश में छापेमारी कर रही है।

अन्य समाचार