मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस को मिली X पर ‘नोट’...मुंबई में करेंगे दंगे, आगजनी और विस्फोट!...महानगर...

पुलिस को मिली X पर ‘नोट’…मुंबई में करेंगे दंगे, आगजनी और विस्फोट!…महानगर में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

सामना संवाददाता / मुंबई

आज सोमवार को पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में `एक्स’ पर आए एक नोट ने मुंबई पुलिस की नींद उड़ा दी है। इसमें लिखा है कि मुंबई में दंगे, आगजनी और विस्फोट करेंगे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए महानगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पुलिस को एक चेतावनी संदेश मिलने के बाद पूरे मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई, जिसमें कहा गया था कि ३१ मार्च और १ अप्रैल को ईद के दौरान कुछ विशेष क्षेत्रों में ‘हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट’ हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी डोंगरी जैसे इलाकों के लिए जारी हुई थी।
कृपया अपना मोबाइल नंबर भेजें!
मुंबई पुलिस को शहर में दंगे व विस्फोट होने का संदेश मिला है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘मुंबई पुलिस कर्मियों के अलावा, अपराध शाखा, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष शाखा भी कड़ी निगरानी कर रहे हैं।’ नई मुंबई पुलिस ने भी चेतावनी संदेश का जवाब देते हुए कहा, ‘नई मुंबई पुलिस से संपर्क करने के लिए धन्यवाद। कृपया अपने ट्वीट के संबंध में आगे की जानकारी के लिए अपना मोबाइल नंबर भेजें।’ साइबर सेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे के व्यक्ति का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। खबर है कि इसी तरह का एक संदेश दिल्ली पुलिस को भी दिया गया है।
डोंगरी पर है नजर
डोंगरी में कुछ अवैध रोहिंग्या / बांग्लादेशी / पाकिस्तानी घुसपैठियों के हाथों ऐसी हरकतें हो सकती हैं। पोस्ट में नई मुंबई पुलिस का हैंडल भी टैग है। एक अधिकारी के मुताबिक, नई मुंबई पुलिस ने मुंबई पुलिस को सतर्क कर दिया है, जिसके बाद वित्तीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और डोंगरी जैसे इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

अन्य समाचार