मुख्यपृष्ठनए समाचारनेशनल हेराल्ड प्रकरण पर सियासी जंग हुई तेज...सोनिया-राहुल का पुतला फूंका भाजयुमो...

नेशनल हेराल्ड प्रकरण पर सियासी जंग हुई तेज…सोनिया-राहुल का पुतला फूंका भाजयुमो ने

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

नेशनल हेराल्ड प्रकरण पर अब कांग्रेस व भाजपा के मध्य सियासी जंग तेज हो गई है। इस मुद्दे पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस पहले से ही आंदोलित है। अब भाजपा भी अपनी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को सही ठहराते हुए मैदान में उतर आई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के भाजपाइयों ने सुल्तानपुर शहर में सोनिया-राहुल का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
इसके बाद आयोजित सभा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने आरोप लगाया कि, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह केस फाइल किए जाने पर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि यह मोदी सरकार की बदले की कार्रवाई है और केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। वे थोड़ा आत्म मंथन करें, कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रही है l वास्तविकता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तो अपनी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए l नेशनल हेराल्ड केस 2012-13 के आसपास शुरू हुआ इस मामले में भाजपा सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं था। उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि डकैती है। गरीबों को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से सचिन पांडेय, गौरव मौर्य, सुधांशु सिंह, धनमेंद्र वर्मा, अंकुर तिवारी, ऋषभ वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रशांत कसौधन, दीपक सिंह, मोहित तिवारी, शानू सिंह, नितिन मिश्र व सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

अन्य समाचार

परछाइयां

शिकवे

चोरी

हे री सखी

एहसास