मुख्यपृष्ठनए समाचाररायबरेली में लगे प्रियंका गांधी के समर्थन में पोस्टर

रायबरेली में लगे प्रियंका गांधी के समर्थन में पोस्टर

रायबरेली पुकारती है…प्रियंका गांधी आइए

योगेंद्र सिंह ठाकुर / मुंबई

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थकों ने रायबरेली में उनके पोस्टर लगाते हुए पार्टी आलाकमान से उन्हें लोकसभा चुनाव में सीट देने की मांग की है। रायबरेली में प्रियंका गांधी को लेकर एक बार फिर होल्डिंग लगाई गई है। सोनिया गांधी के जयपुर से राज्यसभा चले जाने के बाद अब शहर की जनता की मांग प्रियंका गांधी की तरफ झुकती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को शहर के व्यस्ततम चौराहों पर होल्डिंग लगाई गई। जिसमें लिखा गया है। रायबरेली की यही पुकार, प्रियंका गांधी अबकी बार।” यह पोस्टर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता ऋषभ राघवेंद्र वाजपेयी ने लगाया है।अन्य पोस्टर में लिखा है, “कांग्रेस के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं, रायबरेली बुला रहा है, प्रियंका गांधीजी आएं।”

बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी 2004 से इस सीट से सांसद हैं। हाल ही में सोनिया गांधी ने ऐलान किया था कि खराब स्वास्थ्य और उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके बाद से रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में उतरने की उनके समर्थकों द्वारा मांग की जा रही है।

 

अन्य समाचार