मुख्यपृष्ठनए समाचारकेजरीवाल को जड़ से मिटाने की तैयारी! ... एलजी ने सील किया...

केजरीवाल को जड़ से मिटाने की तैयारी! … एलजी ने सील किया सचिवालय

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
भाजपा ने दिल्ली में अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल को जड़ से मिटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत कल एलजी ने दिल्ली सरकार के सचिवालय को सील करने का आदेश दे दिया। इसके बाद चर्चा है कि एलजी की अगुवाई में दिल्ली सचिवालय से ‘आप’ के कथित घोटालों की फाइल की तलाश करके केजरीवाल के खिलाफ सुराग खोजकर इतने मामले बना दिए जाएंगे कि उनकी राजनीति कानूनी पचड़ों में पड़कर तबाह हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, कल दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत की आहट मिलते ही एलजी के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है। इसमें अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है।
चुनाव से पहले आतिशी को बनाया था सीएम
दिल्ली में पिछले १० वर्षों से ‘आप’ का शासन रहा है। अरविंद केजरीवाल ने लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पद संभाला था और हालिया विधानसभा चुनाव के कुछ सप्ताह पहले केजरीवाल ने इस्तीफा देकर आतिशी को सीएम बना दिया था।

मजबूत विपक्ष रोकेगा भाजपा की मनमानी!
 हार के बाद भी हताश नहीं हैं केजरीवाल
सामना संवाददाता / मुंबई
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल हताश नहीं हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी मजबूती के साथ दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाते हुइ भाजपा की मनमानी को रोकेगी। चुनाव परिणाम आने के दौरान केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार करते हुई भाजपा को जीत की बधाई दे दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी पैâसला है उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर।’

 

अन्य समाचार