ब्रिजेश पाठक
राज्य सरकार भायंदर स्थित उत्तन से लेकर विरार तक सी ब्रिज बनाने की योजना की घोषणा कर दी है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण की जिम्मेदारी एमएमआरडीए की है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि राज्य सरकार ने घोषणा तो कर दी, लेकिन प्रोजेक्ट के लिए अब तक अनुमति प्रदान नहीं की गई है। इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण से लेकर निर्माण कार्य सहित तमाम चुनौतियां हैं, इसलिए बताया जा रहा है कि जितनी जल्दी प्रोजेक्ट का काम शुरू हो, उतना ही बेहतर होगा। वर्ना यह प्रोजेक्ट जनता के लिए मात्र छलावा ही बनकर रह जाएगा।
मुंबई में बढ़ती वाहनों की संख्या ने सरकार को ऐसे परिवर्तनीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की कल्पना करने के लिए मजबूर किया है, जिसका उद्देश्य यातायात के प्रवाह को सुगम बनाना है। इन पहलों में से एक है उत्तन-विरार सी-लिंक, जो ५५ किलोमीटर लंबी परियोजना है और मुख्य रूप से समुद्र के ऊपर से गुजरेगी। इस परियोजना का उद्देश्य वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और लिंक रोड पर बढ़ते यातायात भार को कम करना है। इस प्रोजेक्ट की विशेषताओं में यातायात के लिए नौवहन स्पैन, इंटरचेंज, रैंप और आपातकालीन सुविधाएं शामिल रहेंगी। इसके अलावा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित वैâमरों और नियंत्रित प्रवेश वाले सी-लिंक के साथ इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत ८७,४०० करोड़ आंकी जा रही है।
अब तक प्रोजेक्ट की प्रगति
एमएमआरडीए के एक अधिकारी ने बताया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की समीक्षा की गई है और इसे राज्य सरकार को मंजूरी के लिए पेश किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना के मुंबई और उसके आसपास के महानगरीय क्षेत्र में यात्रा को नया रूप देने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी सी- लिंक एक महत्वपूर्ण परियोजना बनने के लिए तैयार है, जो मुंबई महानगरीय क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी और यातायात जाम को कम करने में सहायक होगी। इस परियोजना के लिए विभिन्न एजेंसियों से अनुमतियां प्राप्त करनी होंगी, जिसमें सबसे अधिक देरी पर्यावरण विभाग की अनुमति मिलने में हो सकती है।
मुख्य सी-लिंक की लंबाई : २४.३५ किमी (उत्तन से विरार)
कुल कनेक्टर्स : ३०.७७ किमी
उत्तन : ९.३२ किमी
वसई : २.५ किमी
विरार : १८.९५ किमी
लेन : मुख्य सी-लिंक : ८ लेन (४ प्लस ४) और आपातकालीन लेन सहित)
कनेक्टर्स : ६ लेन (३ प्लस ३) और आपातकालीन लेन सहित)
सुरंग:२३
१.२ किमी (अर्नाला किले के पास, विरार में एक वैकल्पिक मार्ग)
सभी अनुमतियां लेकर शुरू हो निर्माण कार्य
उत्तन (भायंदर) से विरार तक ५५ किमी लंबे लिंक रोड के निर्माण की योजना मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने तैयार की है, जिसमें २४ किमी का सी-लिंक शामिल होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ८७,००० करोड़ रुपए है। वर्तमान में इस परियोजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप में दिया जा रहा है और जल्द ही राज्य सरकार की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। राज्य सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद विदेशी वित्तीय संस्थानों से वित्तपोषण के लिए केंद्र सरकार से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना के पूरा होने पर वर्सोवा से विरार के बीच की यात्रा मात्र ४५ मिनट में पूरी की जा सकेगी, जिससे वर्तमान में लगने वाले समय की तुलना में यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। वर्तमान में परियोजना की अनुमति और आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करना आवश्यक है, ताकि फिर देरी न हो और लागत नहीं बढ़े।
-अनिल गलगली, आरटीआई एक्टिविस्ट