मुख्यपृष्ठनए समाचारकल्याण रेलवे परिसर में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ ...तीन आरोपी...

कल्याण रेलवे परिसर में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ …तीन आरोपी गिरफ्तार

सामना संवाददाता / कल्याण
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर स्थित नए बस डिपो के सार्वजनिक शौचालय के पास देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ९ मार्च २०२५ को सुबह ९:५३ बजे की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ९ मार्च को तड़के ४:१० बजे कल्याण-पश्चिम के रेलवे स्टेशन परिसर में सार्वजनिक शौचालय के पास खुले स्थान पर अंधेरे में पीड़ित महिलाओं को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने पैसों का लालच देकर महिलाओं को ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। आरोपी इससे होने वाली कमाई से अपना जीवनयापन कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
३ माह पहले एक को गिरफ्तार कर १३ महिलाओं को बचाया गया था
वहीं ३ माह पहले भी महात्मा फुले पुलिस ने कल्याण में तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार करके १३ महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे से बचाया था। पुलिस ने बताया कि उन्हें ९ दिसंबर को सूचना मिली थी कि कल्याण रेलवे स्टेशन के परिसर में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। एक महिला समेत चार आरोपियों ने कथित तौर पर पैसे देने के बहाने महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल किया था।
महात्मा फुले पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर साबले ने कहा कि इस बारे में सूचना मिलने के बाद हमने एक टीम बनाई। हमने जाल बिछाया और चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा १३ महिलाओं को देह व्यापार से बचाया। विभिन्न धाराओं के तहत एक महिला समेत ४ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि बचाई गई १३ महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए उल्हासनगर के सुधार कक्ष में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि कल्याण के लोगों ने रेलवे स्टेशन परिसर में देह व्यापार के बारे में कई शिकायतें की थीं। पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। पुलिस ने एक टीम बनाकर देह व्यापार की गतिविधियों पर नजर रखी।

अन्य समाचार