मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई के इवेंट्स में जिस्मफरोशी का धंधा! ...सौदा पटने पर होटल में...

मुंबई के इवेंट्स में जिस्मफरोशी का धंधा! …सौदा पटने पर होटल में भेजी जाती थीं लड़कियां

महिला दलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोज खान / मुंबई
मायानगरी मुंबई में सेक्स रैकेट चलाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। रैकेट चलाने वाले कभी व्हॉट्सऐप ग्रुप द्वारा तो कभी सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन जिस्मफरोशी का धंधा चलाते हैं, लेकिन अब एक ऐसा तरीका इन्होंने ढूंढ निकाला है, जिससे लड़कियों की जगह पर बोली लगने के साथ रेट तय हो जाता है। लड़कियों की उम्र और सुंदरता के हिसाब से रेट फिक्स किया जाता है। यह रेट ४० हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक होता है। जिस्मफरोशी का यह धंधा अब मुंबई में होनेवाले इवेंट्स और क्लबों में शुरू हो गया है।

सरगना लेकर आते हैं
सेक्स रैकेट चलानेवाले सरगना इवेंट्स में खूबसूरत लड़कियों को लेकर आते हैं और वहीं ग्राहकों के सामने लड़कियों को अलग अंदाज में पेश किया जाता है। लड़की पसंद आने पर लड़की को ग्राहक के साथ होटल में भेज दिया जाता है।

इवेंट में बिछाया जाल
दबोची गई महिला दलाल

मिली जानकारी के मुताबिक, काला चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंबई में होनेवाले इवेंट्स में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने अलग-अलग इवेंट्स पर नजर रखी। इसी बीच पुलिस के हाथ एक महिला दलाल लगी। मीरा रोड में रहनेवाली महिला दलाल से पुलिस ने जब पूछताछ की तो कई चौंका देनेवाली जानकारियां सामने आईं। महिला ने बताया कि वह इवेंट्स में लड़कियों को भेजती थी। वहीं पर ग्राहकों को लड़कियां दिखाई जाती थीं। लड़की पसंद आने पर उसे ग्राहक के साथ होटल भेज दिया जाता था। महिला आरोपी ने बताया कि रेट लड़की की उम्र और शरीर की बनावट पर लगाई जाती थी। लड़कियों का रेट ४० हजार से लेकर एक लाख रुपए तक होता था।
गरीब लड़कियों के शौकीन
महिला दलाल ने कई चौंका देनेवाली जानकारियां दी हैं। असल में मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जाता है। इसमें मॉडल से लेकर टीवी एक्ट्रेस शामिल रहती हैं, लेकिन कुछ ग्राहकों को टीवी एक्ट्रेस या मॉडल पसंद नहीं आतीं, उन्हें गरीब और भोली-भाली लड़कियां पसंद आती हैं। ऐसी लड़कियों के लिए ग्राहक मुंह मांगी रकम देने को तैयार रहते हैं। यह रैकेट मुंबई के अलावा दूसरे कौन से राज्य में सक्रिय है, यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है। सबसे अहम बात यह है कि महिला दलाल की उम्र महज २५ साल है और वह खुद भी देह व्यापार में लिप्त है।

अन्य समाचार

परछाइयां

शिकवे

चोरी

हे री सखी

एहसास