मुख्यपृष्ठनए समाचाररेलमंत्री भाषणबाजी में मस्त... यात्री दुर्घटनाओं से त्रस्त!.. बांद्रा रेल दुर्घटना पर...

रेलमंत्री भाषणबाजी में मस्त… यात्री दुर्घटनाओं से त्रस्त!.. बांद्रा रेल दुर्घटना पर राकांपा का हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

रेलमंत्री भाषणबाजी और चुनाव प्रचार में मस्त हैं और यात्री प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं से त्रस्त है। रेलमंत्री को प्रसार फुर्सत नहीं मिल रही है, जिस कारण उन्हें रेल विभाग में समस्याओं को सुलझाने के लिए वक्त नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से रेल यात्री परेशानियों से जूझ रहे हैं। बांद्रा टर्मिनस पर हुए हादसे पर जोरदार हमला करते हुए राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने सवाल खड़ा किया कि क्या इस दुर्घटना की जांच कराने के लिए रेल मंत्री के पास वक्त नहीं है? उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में मुंबई में आने के बाद रेलवे कार्यालय में जाकर सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए थी। इस तरह का वाकया दोबारा न हो इसका कड़ाई से ध्यान देने का आदेश देना चाहिए था। लेकिन वे ऐसा करने की बजाय महाराष्ट्र और मुंबई में राजनीति करने के लिए आते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में नौ लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है। सुबह-सुबह की इतनी भीड़ को सरकार भी नहीं संभाल पाई। यह सरकार और दिल्ली सरकार केवल बुलेट ट्रेन जैसी बड़ी परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। बांद्रा में हुई भगदड़ से पता चल गया है कि यह सरकार मुंबई के आम नागरिकों की कितनी अनदेखी कर रही है। यह बहुत ही चिंताजनक है।
अमीर ऐश-ओ-आराम से रहते हैं। महंगे टिकटों पर ट्रेन और हवाई सफर करते हैं। लेकिन जो साधारण ट्रेन से यात्रा करता है, उसे भगदड़ का सामना करना पड़ता है। आज सिर्फ मुंबई में ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में मुंबईकरों की यही हालत है। जनता अब इस बात का ध्यान रखेगी कि अमीरों की चोंचलेबाजी करनेवालों की यह सरकार लगातार महाराष्ट्र की जनता की अनदेखी कर रही है। अब चुनाव में जनता ही इसका जवाब देंगी।

अन्य समाचार