मुख्यपृष्ठनए समाचार'भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला' से गूंज उठा रंगई हनुमान मंदिर...श्री राम...

‘भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला’ से गूंज उठा रंगई हनुमान मंदिर…श्री राम नवमी पर दोपहर 12 बजे हुई महाआरती

सामना संवाददाता / विदिशा

जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्री रामनवमी पर्व रविवार को शहर के मंदिरों और घरों में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध श्री हनुमान मंदिर रंगई विदिशा में महाआरती का आयोजन किया गया।
श्री रामनवमी को देखते हुए श्री रंगई हनुमान मंदिर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की तैयारी कुछ दिन पहले से शुरू हो गई थी। मंदिर की साफ सफाई के अलावा रंग-रोगन किया गया। रविवार को श्री राम जन्मोत्सव के मौके पर श्री राम लला का पंचामृत से स्नान अभिषेक किया गया। भगवान का विशेष श्रंगार कर विशेष भोग अर्पित किया गया। दोपहर 12 बजे महाआरती हुई, जिसमें उपस्थित शहर के श्रद्धालुओं ने ‘भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला’ की स्तुति करते हुए भगवान का प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान की स्तुति आरती हुई। महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण हुआ। शाम को हवन का आयोजन किया गया। मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

अन्य समाचार