मुख्यपृष्ठविश्व९/११ की याद आई ... रूस के कजान शहर में ३ इमारतों...

९/११ की याद आई … रूस के कजान शहर में ३ इमारतों से टकराया किलर ड्रोन!

११ सितंबर २००१ का दिन शायद ही कोई भूला होगा। इसी दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका पर घातक आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में करीब ३ हजार लोगों की जान चली गई थी। वैसा ही हमला रूस के शहर कजान में हुआ है। कजान में एक किलर ड्रोन ३ ऊंची इमारतों से टकरा गया। इस हमले में भारी नुकसान का अनुमान है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यूएवी यानी ड्रोन हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन रूसी शहर कजान में किया गया था। इसके बाद यह शहर चर्चा में आ गया। कजान की तीन ऊंची इमारतों को निशाना बनाया गया। आसमान में उड़ रहे किलर ड्रोन इन इमारतों से आकर टकरा गए। इस हमले से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। इस हमले में कितना नुकसान हुआ, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
इस हमले में रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने शहर के ऊपर एक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया। मेयर के कार्यालय ने कहा कि ड्रोन हमले से तीन जिलों सोवेत्स्की, किरोव्स्की और प्रिवोलज्स्की में ऊंची इमारतों में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गर्इं और इमारतों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की गई।

९/११ को क्या हुआ था?
११ सितंबर २००१ की सुबह अल-कायदा के आतंकियों ने चार विमान हाईजैक कर लिए थे। इनका मकसद विमानों को अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर व्रैâश कराने का था। सबसे पहला प्लेन व्रैâश अमेरिकन एयरलाइन फ्लाइट ११ का हुआ, जो न्यूयॉर्क शहर में सुबह ८.४६ बजे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से टकराया था। ठीक इसके १७ मिनट बाद यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट १७५ दक्षिणी टावर से टकराई।

अन्य समाचार