मुख्यपृष्ठसमाचारपंजाब के राज्यपाल का इस्तीफा

पंजाब के राज्यपाल का इस्तीफा

सामना संवाददाता / चंडीगढ़

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वे निजी कारणों से यह निर्णय ले रहे हैं। बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम चिट्ठी में लिखा, `व्यक्तिगत कारणों और अन्य प्रतिबद्धता के कारण, मैं पंजाब के गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।’ बता दें कि ८३ वर्षीय बनवारी लाल पुरोहित इससे पहले २०१७ से २०२१ के बीच तमिलनाडु के गवर्नर रहे हैं। २०१६-२०१७ के बीच वह असम के गवर्नर भी रह चुके हैं, जबकि अगस्त २०२१ में उन्होंने पंजाब के २९वें गवर्नर के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने करीब साढ़े तीन साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अन्य समाचार